Tuesday, January 26, 2016

पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, जोधपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस



भारत देश के संविधान को लागू करने के महत्वपूर्ण दिवस 26 जनवरी पर 67वां गणतंत्र दिवस पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया गया।  राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के विभिन्न डाक घरों और कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। पोस्टमास्टर जनरल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता  निदेशक डाक सेवाएं कृष्ण कुमार यादव  ने की। 




पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय, जोधपुर  पर श्रीमती शिउली बर्मन, पोस्टमास्टर जनरल ने ध्वजारोहण पश्चात अपने सम्बोधन में लोगों को देश के शहीदों से प्रेरणा लेते हुए उनके सपनों को पूरा करने का आह्वान किया।  


राजस्थान पश्चिमी क्षेत्र, जोधपुर के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने  गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सभी को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों और महापुरुषों का स्मरण करते हुए कहा कि उनके बलिदान और त्याग के कारण ही आज हम आजादी के खुशनुमा माहौल में साँस ले रहे हैं। महापुरुषों के सपनों को आत्मसात करते हुए ही भारत देश ने एक कल्याणकारी संविधान बनाया, जिसमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी चर्चा की गई है। श्री यादव ने कहा कि संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों के साथ-साथ हमें अपने कर्तव्यों का भी एहसास होना चाहिए और एक जिम्मेदार नागरिक और सरकारी व्यवस्था के अंग दोनों रूप में, संविधान द्वारा स्थापित तंत्र की मजबूती हेतु कार्य करते हुए  इसके लाभों को समाज के अंतिम  व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करना चाहिए।  हमारा दायित्व होना चाहिए कि सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाएं आम जन  तक पहुंचें और इसके लिए हमें अधिक प्रभावी और प्रतिबद्ध रूप में कार्य करना होगा।  इस अवसर पर डाक विभाग के तमाम अधिकारीगण और कर्मचारी मौजूद रहे। 




जानिए क्या है जन गण मन...का मतलब..
शब्द =अंग्रेजी अर्थ= हिंदी पर्यायवाची

जन= People= लोग
गण= Group= समूह
मन= Mind = दिमाग
अधिनायक= Leader= नेता
जय हे= Victory= जीत
भारत= India= भारत
भाग्य= Destiny= किस्मत
जय हे= Victory= जीत
भारत= India= भारत
भाग्य= Destiny= किस्मत
विधाता= Disposer= ऊपरवाला
पंजाब= Punjab= पंजाब
सिंधु= Sindhu =सिंधु
गुजरात= Gujarat= गुजरात
मराठा= Maratha= मराठा (महाराष्ट्र)
द्रविण= South= दक्षिण
उत्कल= Orissa= उड़िसा
बंगा= Bengal= बंगाल
विंध्य= Vindhyas= विन्धयाचल
हिमाचल= Himalay= हिमालय
यमुना= Yamuna = यमुना
गंगा= Ganges = गंगा
उच्छलय= Moving= गतिमान
जलधि= Ocean = समुद्र
तरंगा= Waves = लहरें ( धाराएं)
तब = Your = तुम्हारा
शुभ = Auspicious = मंगल
नामे = name = नाम
जागे= Awaken = जागो
तब = Your = तुम्हारा
शुभ = Auspicious = मंगल
आशीष= Blessings = आशीर्वाद
मांगे = Ask = पूछो
गाहे = Gaahe = गाओ
तब = Your = तुम्हारी
जय = Victory = जीत
गाथा = Song = गीत
जन = People = लोग
गण = Group = समूह
मंगल = Fortune = भाग्य
दायक = Giver = दाता
जय हे = Victory Be = जीत
भारत = India = हिंदुस्तान
भाग्य = Destiny = किस्मत
विधाता = Dispenser= ऊपरवाला
जय हे, जय हे, जय हे, जय जय जय जय हे.= Victory,
Victory, Victory, Victory Forever =
विजय, विजय, विजय, विजय हमेशा के लिए ...


!! गणतंत्र दिवस पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें !!

!! Happy Republic Day !!



जय हिंद = JAI HIND

No comments: